सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा लखीचंद साहू उच्च विद्यालय, प्रखंड राघोपुर का मैदानी (फील्ड) निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान की स्थिति का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में फुटबॉल स्टेडियम, रनिंग ट्रैक एवं बैडमिन्टन कोर्ट के निर्माण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अंचलाधिकारी, राघोपुर को प्रस्तावित भूमि की मापी शीघ्र कराने का निर्देश भी दिया गया।
निरीक्षण के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं