Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : एनआरएल के सीएसआर कार्यक्रम के तहत जदिया में बैग वितरण समारोह आयोजित


सुपौल। नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत त्रिवेणीगंज प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय जदिया के प्रांगण में बैग वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य विद्यालय जदिया प्राथमिक विद्यालय बारुदह शर्मा टोला तथा प्राथमिक विद्यालय ऋषिदेव टोला के छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए गए।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामत ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने स्वयं बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। तीनों विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग प्रदान किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

इस अवसर पर अपने संबोधन में सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास की असली ताकत है। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने बच्चों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन के साथ पढ़ाई करने तथा लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की।

कार्यक्रम में विधायक सोनम रानी, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं विधायक प्रतिनिधि सिकेन्द्र सरदार, मुखिया अन्नू अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक कामत, मोहन सिंह, भूषण दिवाकर, उमेश यादव, फुलेश्वर मेहता उर्फ बौआ, अनिल मेहता सहित प्रधानाध्यापक अनिल यादव, संजीव कुमार, सुशील रजक, सुनील पौद्दार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं