सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़िया गांव में नौ दिवसीय रामकथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को रामकथा के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
कलश यात्रा मिरचईया नदी से जल भरकर गाजे-बाजे एवं श्रीराम के जयकारों के साथ दिव्य ज्योति शिव मंदिर परिसर पहुंची। रामकथा प्रांगण से कथावाचक श्री श्री 108 श्री रविंद्र महाराज (जनकपुर धाम वाले) ने कलश यात्री महिलाओं को विधिवत विदा किया।
महाशिवरात्रि पर्व (15 फरवरी) के अवसर पर आयोजित इस रामकथा का आयोजन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक लगातार नौ दिनों तक किया जाएगा। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति द्वारा एसडीएम, एसडीपीओ एवं संबंधित थानाध्यक्ष को पूर्व सूचना दे दी गई है।
रामकथा आयोजन की तैयारियों में विवेकानंद यादव, गुणेश्वर यादव, नन्द किशोर यादव, रंधीर यादव, ललित यादव, दिलीप यादव सहित अन्य ग्रामीण सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं