Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन



सुपौल। भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला मुख्यालय स्थित नितमाया बैंक्विट एंड होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं की भूमिका तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने में इसकी भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा राष्ट्र और समाज के प्रति समर्पण की भावना के साथ कार्य करता है, जो इसकी सबसे बड़ी पहचान है।

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विजय शंकर चौधरी ने कहा कि युवा मोर्चा सीखने और संस्कारों का मंच है। यह संघर्ष और शालीनता का प्रतीक है तथा भाजपा का सबसे मजबूत स्तंभ भी युवा मोर्चा ही है।

भाजपा जिला महामंत्री कुणाल कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य भाजपा युवा मोर्चा पूरी निष्ठा से कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिला कार्यसमिति की यह बैठक संगठन को नई ऊर्जा और नया स्वरूप प्रदान करेगी।

अध्यक्षीय संबोधन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की रीढ़ होती है और आज का युग युवाओं के पदचिह्नों पर चलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवा शक्ति की विशेष भूमिका है। युवाओं में सुलभता, जज्बा, जुनून और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प होना चाहिए—यही भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की पहचान बननी चाहिए।

कार्यक्रम में कार्यालय मंत्री बिमलेंदु ठाकुर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, मंच संचालन कर रहे जिला महामंत्री राजेश कुमार शाह सहित संतोष जायसवाल, विशाल कुमार मिश्रा, मनीष कुशवाहा, सौरभ सुमन, रोशन राणा, राजेश मलिक, संजीत सिन्हा, मनोज कुमार, सुधीर कुमार चौधरी, अविनाश सौरभ, सचिन कुमार, पन्ना भगत, नीतीश कुमार, प्रेम कुमार, मनीष कुमार वर्मा, शंकर शाह, श्याम किशोर यादव, हिमांशु पाठक, प्रमोद कुमार, बसंत कुमार, सूरज झा, दिनेश कुमार, समेत बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं