Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

रेलवे स्टेशन पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, रेल मंत्री को सौंपा पांच सूत्री मांग पत्र

 


सुपौल। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव एवं जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार झा ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ सुपौल रेलवे स्टेशन परिसर में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने रेल मंत्री के नाम एक पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन समर्पित किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि केंद्र सरकार और रेल विभाग द्वारा सुपौल जिले के साथ अपनाई जा रही दोहरी नीति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से सुपौल की रेल संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे जिले के व्यापारी, युवा और आम यात्री प्रभावित हो रहे हैं।

श्री झा ने अपनी प्रमुख मांगों को रखते हुए कहा कि पहली मांग के तहत सहरसा के बदले सुपौल से हाट बाज़ारे एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाए, जिससे सुपौल सहित आसपास के व्यापारियों, युवाओं और रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को सीधा लाभ मिल सके।

दूसरी मांग में गढ़ बरूआरी एवं सुपौल के माल गोदाम को पुनः चालू करने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि पूर्व में ये माल गोदाम चालू थे, जिन्हें बंद कर दिया गया। इनके पुनः संचालन से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा।

तीसरी मांग के तहत सुपौल–जखराही रेलवे ढाला एवं गढ़ बरूआरी प्लेटफार्म पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव होने के बावजूद अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होना चिंताजनक है।

चौथी मांग में एकमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म का ऊंचीकरण, पश्चिम साइड सड़क निर्माण के लिए एनओसी जारी करने तथा रेलवे लाइन के किनारे स्थित दलित एवं महादलित बस्ती के पास ब्रैकेटिंग से घेराव कराने की मांग की गई।

पांचवीं मांग के अंतर्गत वैशाली एक्सप्रेस एवं जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज गढ़ बरूआरी रेलवे स्टेशन पर देने की मांग की गई। श्री झा ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा फरवरी तक स्टॉपेज देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे जल्द ही अपने समर्थकों के साथ रेल महाप्रबंधक से मुलाकात करेंगे, और इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर रेल चक्का जाम जैसे आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

प्रदर्शन के दौरान संजय सिंह, मुन्ना सिंह, संगीता देवी, अर्चना कुमारी, शबनम कुमारी, सरोज देवी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, मालती कुमारी, अशोक कुमार, राजू कुमार, कुंदन कुमार, शत्रुघ्न जी, मनोज पासवान एवं मोहम्मद उस्मान सहित कई समर्थक मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं