सुपौल। 07 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी सावन कुमार ने सुपौल प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकौर में निर्माणाधीन बकौर-भेजा पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थल पर उपस्थित अभियंताओं एवं संवेदक से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए संवेदक को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, इसलिए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर एनएचएआई के अभियंता, संबंधित विभाग के अधिकारी एवं अन्य संवेदक भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नियमित निगरानी रखते हुए कार्य को मानक के अनुरूप पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं