सुपौल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Indian Red Cross Society की सुपौल शाखा द्वारा रेड क्रॉस भवन में सम्मान समारोह एवं परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की प्रगतिशील और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत रेड क्रॉस सचिव रामकुमार चौधरी द्वारा अतिथियों के स्वागत और अभिनंदन के साथ हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। इतिहास से लेकर वर्तमान तक समाज और देश के विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।
इस वर्ष की थीम “गिव टू गेन” पर आयोजित परिचर्चा में संयोजक नीलम कुमारी (अधिवक्ता सह प्रबंध समिति सदस्य) ने अपने विचार रखते हुए महिला सशक्तिकरण और समाज में उनकी बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। वहीं रेड क्रॉस चेयरमैन डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह ने कहा कि महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक समानता देश की प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी सफलता का परचम न लहराया हो।
कार्यक्रम में ललिता जायसवाल, अनुपमा चौधरी, प्रोफेसर रागिनी सिंह, डॉ. नूतन वर्मा, इल्ताफ अफशरी, कल्याणी स्वरूपा और अधिवक्ता पूनम ठाकुर सहित कई महिलाओं ने अपने विचार रखे और महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, चंद्रशेखर चौधरी, गोविंद पासवान, खुर्शीद आलम, शंभु चौधरी, रामजी प्रसाद साह, अमरनाथ साह, मोहित झा, नासरा परवीन, सोनी झा, अर्चना देवी, एकता कुमारी, नीता जी और वीणा भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसायटी की ओर से सभी महिलाओं को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। उपस्थित महिलाओं ने रेड क्रॉस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।

कोई टिप्पणी नहीं