Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, चलाया गया जांच अभियान



सुपौल। जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने तथा उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक जांच अभियान चलाया।

इस अभियान के तहत सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर दुकानों और प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी न हो रही हो।

प्रशासन की ओर से एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे केवल पात्र उपभोक्ताओं को ही नियमानुसार घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत पाई जाती है, तो संबंधित व्यक्तियों एवं एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है और गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं