सुपौल। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों द्वारा कुल 63 आवेदन प्रस्तुत किए गए।
जिलाधिकारी सावन कुमार ने जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सौंपते हुए उन पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा योजना, राजस्व, शिक्षा, पंचायत तथा अन्य विभागों से संबंधित मामलों को लेकर लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं