Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सराहनीय पहल : मारवाड़ी महिला समिति ने गरीब बेटी की शादी में बढ़ाया सहयोग का हाथ


 

सुपौल। शहर में सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सुपौल शाखा की सदस्यों ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में सहयोग करते हुए शादी के लिए आवश्यक सामग्री, कपड़े और श्रृंगार का सामान उपलब्ध कराया।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद के वार्ड संख्या 13 निवासी प्रद्युम्न मिश्रा की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। उनकी बेटी की शादी 11 मार्च को तय है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार को शादी की तैयारियों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसी बीच जब इस स्थिति की जानकारी मारवाड़ी महिला समिति की सुपौल शाखा को मिली तो समिति की सदस्य मदद के लिए आगे आईं। समिति की ओर से लड़की के घर पहुंचकर शादी के लिए जरूरी सामग्री, कपड़े और श्रृंगार का सामान प्रदान किया गया।

समिति के इस सहयोग से लड़की के परिवार में खुशी का माहौल है। लड़की की मां ने भावुक होकर कहा कि इस कठिन समय में मारवाड़ी महिला समिति ने बहुत बड़ा सहयोग किया है। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मदद को वह कभी नहीं भूलेंगी।

मारवाड़ी महिला समिति शाखा सुपौल की सचिव विद्या मोहनका ने बताया कि उन्हें इस परिवार की स्थिति की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से मिली थी। इसके बाद समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर मदद का निर्णय लिया गया और सभी ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि आगे भी समिति समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए इसी तरह तत्पर रहेगी। इस अवसर पर विद्या मोहनका, सुनीता अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, रश्मि मोहनका, पिंकी अग्रवाल और वैशाली अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं