Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

दो दिवसीय कृषि यांत्रीकरण मेला का शुभारंभ, किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने का आह्वान




सुपौल। जिले में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि यांत्रीकरण मेला का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मेला में एक कस्टम हायरिंग केंद्र एवं कृषि यंत्र बैंक का उद्घाटन भी किया गया, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। इस अवसर पर श्रीमती साकित देवी को 4 लाख रुपये तथा बाबा लोटन दस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को 8 लाख रुपये का अनुदान डमी चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।

अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों को नए तकनीक आधारित कृषि यंत्रों की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि कृषि कार्य को अधिक सरल और उत्पादक बनाया जा सके। साथ ही उन्होंने किसानों से समय पर खेती करने हेतु आधुनिक यंत्रों के उपयोग पर जोर दिया।

मेला में अब तक कुल 1479 परमिट निर्गत किए जा चुके हैं, जिनमें से 666 किसानों द्वारा कृषि यंत्रों की खरीदारी की गई है, जो किसानों में बढ़ती जागरूकता और तकनीक के प्रति रुचि को दर्शाता है।

इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण), जिला मत्स्य पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद यादव सहित सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक और किसान सलाहकार उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं