Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, कार्यकर्ताओं को योजनाओं के प्रचार-प्रसार का दिया गया प्रशिक्षण


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी मंडल अंतर्गत शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत स्थित बाढ़ राहत आश्रय स्थल में शनिवार से भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष किशोर ठाकुर ने की।

प्रशिक्षण शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पार्टी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ता के दायित्व, संस्कार एवं निर्णय प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जन-उपयोगी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना और जनता के बीच सकारात्मक संदेश ले जाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषीदेव, पूर्व अध्यक्ष राम कुमार राय, जिला प्रभारी अनुरंजन झा, प्रो. वैद्यनाथ भगत, विजय कुमार सिंह, दिलीप सिंह, प्रभु कुमार मेहता, मुकेश मेहता, सीमा कुशवाहा, सुशील कुमार मोदी, संतोष सिंह, अजय सिंह, नरेंद्र मुखिया, परमेश्वर मुखिया, भागवत मंडल, प्रियतम रजक, भरत मंडल, बनीता देवी, राजेश्वर ठाकुर सहित दर्जनों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं