Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

 


सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण कार्य विभाग से संबंधित योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने और गुणवत्ता मानकों का विशेष रूप से पालन करने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, सुपौल एवं त्रिवेणीगंज सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं