सुपौल। बिहार सरकार की निश्चय योजना के तहत शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर, किशनपुर में सुधा केंद्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी पिंकी कुमारी एवं अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर आसपास के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान केंद्र पर मिठाई, दही सहित अन्य दुग्ध उत्पादों की बिक्री भी शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने सुधा केंद्र खुलने से क्षेत्र में शुद्ध दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद जताई।
इस अवसर पर जिला से आए सुधा के प्रतिनिधि उज्जवल कुमार, नेहरू यादव, जगदीश यादव, केंद्र की संचालक पूजा कुमारी, रामदेव पंडित, शंभू चौधरी, अरुण जायसवाल, संजय कुमार यादव, बिंदिया नंद कुमार, गुड्डू कुमार यादव सहित कई लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने कहा कि सुधा केंद्र खुलने से लोगों को बेहतर गुणवत्ता के दुग्ध उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं