Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

आयुक्त कार्यालय से प्राप्त परिवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक



सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में कोशी प्रमंडल सहरसा स्थित आयुक्त कार्यालय से प्राप्त परिवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आयुक्त कार्यालय से प्राप्त परिवादों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करते हुए लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए, ताकि शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि इन मामलों की नियमित समीक्षा आयुक्त स्तर पर भी की जा रही है। इसलिए सभी पदाधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करते हुए परिवादों का त्वरित और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी की जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू, जिला गोपनीय शाखा के विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार तथा वरीय उप समाहर्ता अंजू कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा कई संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को लंबित परिवादों के निष्पादन में तेजी लाने और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कोई टिप्पणी नहीं