Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया ईद-उल-फितर, नमाज के बाद अदा की गई कुर्बानी

 


सुपौल। त्रिवेणीगंज नगर परिषद सहित प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को त्याग, समर्पण और भाईचारे का पर्व ईद-उल-फितर पूरे श्रद्धा, उल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पर्व को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

मुख्यालय स्थित जामा मस्जिद समेत बघैली, प्रतापपुर, सखुआ, बभनगामा, पथरा, गोर्दधय, लतौना एवं मटकुरिया की मस्जिदों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी।

नमाज के बाद इस्लामिक परंपरा के अनुसार लोगों ने कुर्बानी की रस्म अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

त्योहार के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहा। विभिन्न चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अधिकारियों द्वारा लगातार गश्त और निगरानी की जा रही थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ईद के मौके पर क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल देखने को मिली, जहां सभी समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशियां साझा कीं।

कोई टिप्पणी नहीं