Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : थाना का वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश



सुपौल। प्रतापगंज थाना परिसर में रविवार को वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वीरपुर के एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने थाना की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न अभिलेखों, केस डायरी तथा लंबित मामलों से संबंधित फाइलों की बारीकी से जांच की।

एसडीपीओ ने थाना में संधारित रजिस्टर, आगंतुक पंजी और वारंट निष्पादन से जुड़े दस्तावेजों का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए अनुसंधान कार्य में तेजी लाने को कहा।

निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मियों और चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही एसडीपीओ ने आम जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं