Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, बसंतपुर में एजेंसी संचालकों के साथ बैठक



सुपौल। जिले में घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार जांच और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार (13 मार्च 2026) को बसंतपुर स्थित गैस एजेंसी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी वीरपुर और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरपुर ने बैठक की। बैठक में गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया गया कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी पारदर्शिता के साथ केवल पात्र उपभोक्ताओं को ही की जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी परिस्थिति में गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके अलावा जिले में एलपीजी गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और थाना अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण और जांच करने का निर्देश दिया गया है।

अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में गहन जांच की गई तथा संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरों को नियमानुसार पात्र उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने के लिए सख्ती से कहा गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा। इसमें संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं