Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, विभिन्न संगठनों ने किया नमन



सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब को नमन किया गया।

डहरिया स्थित लोजपा (रामविलास) के प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कुंदन पासवान के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में एससी-एसटी प्रखंड अध्यक्ष अशोक पासवान, संसदीय बोर्ड के प्रखंड अध्यक्ष रूपेश कुमार, मो. मुश्ताक आलम, चंचल कुमार, सूरज कुमार, कुलदीप यादव, मंगरू पासवान, विकास कुमार मंडल, हंसराज भारती, चंदेश्वरी हजारी, दिलीप पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं दूसरी ओर मुख्यालय बाजार स्थित सार्वजनिक धर्मशाला में भाकपा अंचल परिषद के सचिव रघुनंदन पासवान के नेतृत्व में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में व्याप्त छुआछूत और असमानता के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वे गरीब, मजदूर, दलित, शोषित और पीड़ित वर्ग को अधिकार दिलाने के प्रबल समर्थक थे।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित भारतीय संविधान आज उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में मो. अताबुल, देवू पासवान, मो. साबीर, फुलेश्वर, धीरेंद्र कुमार, छोटू कुमार, मो. इरशाद, प्रदीप कुमार, जयकिशोर मुखिया, सिंटू कुमार, मो. वाजुद्दीन, सूर्यनारायण पासवान, रामविलास सदा, बुचाय यादव, प्रभू सिंह, रामईश्वर सिंह, बेचन सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं