Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, रोमांचक मुकाबलों से गूंजा खेल मैदान

 


सुपौल। लखीचंद साहू उच्च विद्यालय, राघोपुर के खेल मैदान में मंगलवार को यूनिटी क्लब के तत्वावधान में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट के दौरान खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा नेता सचिन माधोगड़िया, राधेश्याम भगत, प्रदीप भगत एवं मीनू कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप प्रमुख शंकर गुरमैता, उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, नूर आलम, बिंदी गुप्ता, सागर यादव, चंदू दास, विनय भगत, अभिनंदन दास, डॉ. रमण एवं प्रमोद साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला विक्की एलेवन और प्रतापगंज की टीम के बीच खेला गया। विक्की एलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। प्रतापगंज की टीम ने 14.3 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में विक्की एलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

वहीं दूसरे मुकाबले में लड्डू एलेवन और अभिनव एलेवन करजाईन के बीच भिड़ंत हुई। अभिनव एलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लड्डू एलेवन की टीम 15 ओवर में 148 रन ही बना सकी और अभिनव एलेवन ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

इसके बाद फाइनल मुकाबला विक्की एलेवन और अभिनव एलेवन के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। समाचार प्रेषण तक मैच जारी था।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में लड्डू गुप्ता, उमेश गुप्ता, कुंदन चौधरी, अभय कुमार रंजन, लाल यादव, देवादित्य सेन, शुभम राज, गुरु सिंह, मयंक गुप्ता, आकाश पंसारी, जयश्री दास, अमित साह, अजय राउत सहित यूनिटी क्लब के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं