Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : मधुरा में पशु बांझपन शिविर, 150 पशुओं का हुआ इलाज



सुपौल। किशनपुर प्रखंड के मेहासिमर पंचायत अंतर्गत मधुरा गांव में एक दिवसीय पशु बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया अमृता कुमारी, महंथ महेश्वर दास, पशु चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार, डॉ संजय कुमार एवं डॉ जवाहर प्रसाद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

आयोजित शिविर में करीब 150 पशुओं का इलाज किया गया। इस दौरान पशुपालकों को गाय और भैंस में होने वाली बांझपन की समस्या एवं उसके समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बांझपन से ग्रसित पशुओं का उपचार भी किया गया।

पशु चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार ने बताया कि पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर कृमिनाशक दवा देना और कृत्रिम गर्भाधान कराना बेहद आवश्यक है। उन्होंने पशुपालकों को पशुओं को नमक एवं मिनरल मिक्सचर खिलाने की भी सलाह दी, जिससे उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाई जा सके।

शिविर में पशु कर्मी रंजन कुमार, कुंदन कुमार, ब्रजेश कुमार, प्रेम कुमार सहित कई निजी टीका कर्मी मौजूद रहे और शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया।

कोई टिप्पणी नहीं