सुपौल। निर्मली थाना में दर्ज विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब का बुधवार को थाना परिसर में विनिष्टीकरण किया गया। पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार कुल 10 मामलों में जब्त 545.4 लीटर देसी शराब एवं 1800.66 लीटर विदेशी शराब को जेसीबी मशीन की सहायता से नष्ट किया गया। विनिष्टीकरण की कार्रवाई मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद आरओ शाहीना बेगम की देखरेख में पूरी की गई।
इस दौरान थानाध्यक्ष सियावर मंडल, मद्यनिषेध विभाग के इंस्पेक्टर कुश कुमार, एसआई विकास कुमार तथा अंचल अमीन लव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं