Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 494.4 लीटर नेपाली शराब व तीन बाइक जब्त

 


सुपौल। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 45वीं बटालियन वीरपुर के जवानों ने सीमा क्षेत्र में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 494.4 लीटर नेपाली शराब एवं तीन बाइक जब्त की है। हालांकि इस दौरान शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सीमा क्षेत्र में तस्करी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर कटैया बीओपी एवं बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से विशेष नाका पार्टी का गठन कर बॉर्डर पिलर संख्या 207/9 के समीप घात लगाकर निगरानी की गई।

कुछ समय बाद संदिग्ध गतिविधि देख टीम ने पीछा किया, लेकिन तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। तलाशी के दौरान एक बोरी से 108 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई। जब्त शराब को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद भीमनगर थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

इसी क्रम में नियोर बीओपी क्षेत्र में विशेष पेट्रोलिंग के दौरान 386.4 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन बाइक बरामद की गई। यहां भी तस्कर मौके से फरार हो गए। जब्त शराब एवं बाइक को मधुबनी जिले के आंधरामठ थाना को सुपुर्द किया गया।

इस अभियान में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, मुख्य आरक्षी मिथुन कुमार तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य जवान शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं