Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भपटियाही : बिहार ग्रामीण बैंक का आयोजित किया गया वित्तीय साक्षरता अभियान, नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक



सुपौल। बिहार ग्रामीण बैंक भपटियाही शाखा द्वारा शुक्रवार को भपटियाही बाजार स्थित कोसी निरीक्षण भवन, सरायगढ़ के समीप वित्तीय साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आम लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का प्रभावी माध्यम अपनाया गया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए साइबर फ्रॉड से बचाव, ओटीपी स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, व्हाट्सएप लिंक से जुड़े धोखाधड़ी जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना तथा बैंक खाता चालू रखने के लिए री-केवाईसी (Re-KYC) की आवश्यकता के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें और सतर्क रहकर ही डिजिटल सेवाओं का उपयोग करें।

इस अवसर पर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अर्पण कुमार, एफएलसी सुपौल के शाखा प्रबंधक विशाल गौरव, नुक्कड़ नाटक टीम के लीडर पवन पुरवैया, कलाकार जितेंद्र जेकर, संदीप कुमार, शत्रुघन राम, बेबी कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की अच्छी भागीदारी देखी गई और लोगों ने वित्तीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में रुचि दिखाई।

कोई टिप्पणी नहीं