Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : भाजपा पूर्वी मंडल की बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक प्रशिक्षण पर दिया जोर



सुपौल। भारतीय जनता पार्टी पिपरा विधानसभा के पूर्वी मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक निर्मली में आयोजित की गई। बैठक का विधिवत उद्घाटन जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में समय-समय पर विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, लेकिन मंडल स्तर पर इस प्रकार का प्रशिक्षण पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में नए कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े हैं, जिन्हें पार्टी की नीति, सिद्धांत, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम से अवगत कराना आवश्यक है।

मंडल प्रशिक्षक सुरेंद्र नारायण पाठक एवं अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित राजनीतिक दल है, जो “राष्ट्र प्रथम” की अवधारणा पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी में व्यक्तिवाद, जातिवाद और लिंगभेद का कोई स्थान नहीं है तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद इसके मूल में है। भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा है।

उन्होंने आगे कहा कि एकात्म मानववाद के दर्शन के माध्यम से समाज के समग्र विकास और व्यक्ति के सर्वांगीण सुख की कल्पना की जाती है। भाजपा अपने पांच निष्ठाओं के आधार पर लोकहित में कार्य करती है और पारदर्शिता, अनुशासन तथा सेवा भावना इसके कार्यकर्ताओं की पहचान है।

बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति समर्पण, अनुशासन और निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी मनोज पाठक, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष जय कृष्णा मंडल, सुशील कुमार मंडल, कमलेश मंडल, अशोक शर्मा, जगदीश यादव, विष्णु देव पंडित, मिथिलेश राय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं