Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : स्कूल में छात्र की बेल्ट से पिटाई का आरोप, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती

 


सुपौल। त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 स्थित चिलौनी नदी डायवर्शन के समीप संचालित हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में चौथी कक्षा के एक छात्र की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना रविवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर वार्ड संख्या 7 निवासी रामचंद्र पासवान के 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र ने आरोप लगाया है कि रविवार होने के कारण वह अपने भाई के साथ विद्यालय परिसर में खेल रहा था। इसी दौरान विद्यालय के निदेशक रूपेश कुमार वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए बेल्ट से पिटाई शुरू कर दी।

छात्र का कहना है कि कई बार छोड़ देने की गुहार लगाने के बावजूद उसे स्कूल परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट से पीटा गया, जिससे वह जख्मी हो गया।

इधर, परिजनों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी तब हुई जब वे शिवम को ड्रेस देने विद्यालय पहुंचे। परिजनों को देखते ही शिवम रोने लगा और अपने शरीर पर पड़े जख्म दिखाए। आरोप है कि जब परिजन शिकायत करने विद्यालय निदेशक के पास पहुंचे, तो शिक्षक समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडे लेकर उनके साथ धक्का-मुक्की की।

इस मामले में थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं