सुपौल। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात एसएसबी 45वीं बटालियन के जवानों ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रिफ्यूजी कॉलोनी बीओपी के जवानों ने 18 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि रिफ्यूजी कॉलोनी बीओपी क्षेत्र के कोशिकापुर में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर एक विशेष पेट्रोलिंग टीम का गठन कर चिन्हित स्थान पर गुप्त निगरानी शुरू की गई।
निगरानी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मक्का के खेतों के रास्ते भारतीय सीमा में तेजी से प्रवेश करता दिखा। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 18 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि वह यह शराब कोशिकापुर निवासी मनीष पासवान से लेकर आ रहा था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान दाहगामा निवासी मिथुन कुमार के रूप में की गई है।
बरामद शराब, बाइक और गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद वीरपुर थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
इस अभियान में सहायक कमांडेंट मयूर रंगरी, सिपाही अभिषेक, वीरपुर थाना पुलिस सहित अन्य जवानों ने सराहनीय भूमिका निभाई।
एसएसबी 45वीं बटालियन द्वारा भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार सघन रात्रि पेट्रोलिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हो रही

कोई टिप्पणी नहीं