Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

गैस आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा, कालाबाजारी पर सख्ती के निर्देश

 


सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में जिले के गैस एजेंसियों, क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था की नियमितता, कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस वितरण सुनिश्चित करने जैसे अहम बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने सभी गैस एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और निर्धारित मानकों के अनुरूप पारदर्शी एवं सुचारू आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखी जाए। उन्होंने अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

जिलाधिकारी ने शत-प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था लागू करने तथा “फर्स्ट इन फर्स्ट आउट” प्रणाली का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं निगरानी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सहित विभिन्न गैस एजेंसियों के क्षेत्रीय प्रबंधक एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं