Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : हरि प्रसाद साह महाविद्यालय में साइबर हाइजीन पर सेमिनार आयोजित


सुपौल।  हरि प्रसाद साह महाविद्यालय निर्मली में शुक्रवार को “बेसिक्स ऑफ साइबर हाइजीन इन हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूशन” विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) उपेंद्र पंडित ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम एक गंभीर समस्या बन चुका है, जिससे लगभग हर व्यक्ति प्रभावित है। ऐसे में विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रह सकें।

सेमिनार का आयोजन महाविद्यालय के गणित विभाग द्वारा किया गया। गणित विभाग के प्रोफेसर डॉ. बबलु अधिकारी ने साइबर हाइजीन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन का उपयोग करना बेहद प्रभावी उपाय है।

मुख्य अतिथि डॉ. कृष्णा चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध संदेशों को नजरअंदाज करें और बिना सोचे-समझे किसी लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने मानसिक संयम बनाए रखने पर भी जोर दिया।

साइबर एक्सपर्ट ऋषि झा ने भी छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और सतर्क रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान तौकीर हाशमी ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपेंद्र कुमार ने किया।

इस अवसर पर डॉ. इंद्रदेव सिंह यादव, डॉ. अतुलेश्वर झा, डॉ. शंकर मिश्रा, डॉ. संतोष कुमार सिंह, गंगेश गुंजन, डॉ. सुरेश कुमार निराला, डॉ. शाहिद इकबाल, डॉ. अर्पणा कुमारी, डॉ. आभा झा, डॉ. चंदन चौधरी, डॉ. राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं