Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : पोषण पखवाड़ा को लेकर बैठक, आंगनबाड़ी केंद्रों पर गतिविधियां तेज करने के निर्देश



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड मुख्यालय सभागार में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीडीपीओ लक्ष्मी रानी ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए सीडीपीओ ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। साथ ही विभाग द्वारा निर्धारित लिंक पर गतिविधियों की तस्वीर एवं आंकड़ों को अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह पोषण ट्रैकर के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जिला एवं प्रखंड स्तर पर समीक्षा की जाती है। इस क्रम में एफआरएस के जरिए टीएचआर वितरण, गृह भ्रमण, वृद्धि निगरानी, टीकाकरण सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई तथा सभी आंकड़ों को पोषण ट्रैकर पर अद्यतन करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों के आवेदन ऑनलाइन अपलोड करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा कराने का भी निर्देश दिया गया।

बैठक में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका सीमा सोनी, रंजू कुमारी, रोशन जहां, बबीता कुमारी, प्रखंड समन्वयक रतन प्रकाश, ऑपरेटर छोटेलाल साह, प्रधान सहायक धीरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।

कोई टिप्पणी नहीं