Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : गिदराही में लगी भीषण आग, दो परिवारों के चार घर जले; लाखों का नुकसान



सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 9 गिदराही में शुक्रवार की देर शाम अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। इस हादसे में दो परिवारों के चार घर जलकर राख हो गए, साथ ही घर में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।

पीड़ित गृहस्वामी मनीष कुमार ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते उनका और प्रभु मंडल का घर जलकर राख हो गया। घर में रखा करीब 20 पैकेट गेहूं समेत सभी घरेलू सामान आग की भेंट चढ़ गया।

मनीष कुमार, जो टेंट का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, उनका टेंट का पूरा सामान भी इस आग में जलकर नष्ट हो गया, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ितों का आरोप है कि किसी असामाजिक तत्व द्वारा बीड़ी, सिगरेट या गांजा पीने के कारण यह आग लगी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और चारों घर पूरी तरह जल चुके थे।

इस हादसे में दोनों परिवारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के बाद पीड़ितों ने प्रखंड प्रशासन को आवेदन देकर स्थिति से अवगत कराया है और सरकारी सहायता की मांग की है।

प्रशासन की ओर से बताया गया है कि हल्का कर्मचारी द्वारा क्षति का आकलन कर रिपोर्ट अंचल कार्यालय को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं