सुपौल। निर्मली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर प्रखंड के बतरान चौक स्थित एक होटल परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय इस शिविर में सिमराही नगर मंडल एवं राघोपुर उत्तर मंडल के कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। शिविर की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने की, जबकि मंच संचालन नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा ने किया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामकुमार राय, जिला कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, अररिया विधानसभा प्रभारी विजय शंकर चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रो. बैद्यनाथ भगत, सचिन माधोगड़िया, “मन की बात” प्रमुख विजय कुमार सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, जिला मंत्री स्मृति कुमारी व ममता झा, जिला प्रवक्ता उषा कुमारी, सिमराही नगर मंडल अध्यक्ष उमेश गुप्ता तथा राघोपुर उत्तर मंडल अध्यक्ष भरत सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। वैचारिक अधिष्ठान विषय पर सचिन माधोगड़िया ने पार्टी की मूल विचारधारा पर प्रकाश डाला, वहीं इतिहास एवं विकास विषय पर प्रो. बैद्यनाथ भगत ने संगठन के विकासक्रम और उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्य विस्तार विषय पर विजय कुमार सिंह ने संगठन को मजबूत करने की रणनीति बताई।
इसके अलावा कार्यपद्धति पर विनीता देवी, सरकार की उपलब्धियों एवं उनके क्रियान्वयन पर रामकुमार राय, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नमो ऐप एवं सरल ऐप के उपयोग पर प्रशांत वर्मा तथा बूथ प्रबंधन पर सीमा कुशवाहा ने विस्तृत प्रशिक्षण दिया।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि भाजपा देशभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण शिविर अभियान चला रही है और उसी कड़ी में यह शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कुशल, जागरूक और समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण करना है, जो संगठन के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और निभाएं।उन्होंने जानकारी दी कि यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर है, जिसका समापन सोमवार को सुबह 11 बजे होगा।
इस मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि धीरेंद्र यादव, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सागर यादव, रमन झा, जगन्नाथ चौधरी, सियाराम भगत, संजीव मिश्र, गुड्डू कुमार, शुभम राज, कृष्णा दास, राजकुमार पौद्दार, कृष्णा यादव, शंकर यादव, विनोद विश्वास सहित दोनों मंडलों के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं