Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कुनौली पुलिस की कार्रवाई, बेरिया घाट से शराब के नशे में एक व्यक्ति गिरफ्तार



सुपौल। निर्मली अनुमंडल अंतर्गत कुनौली पुलिस ने सांयकालीन गश्त के दौरान बेरिया घाट से एक शराब के नशे में व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

इस संबंध में कुनौली थाना अध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान पवन कामत (41), पिता-खुशो कामत, वार्ड संख्या-12 के निवासी के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय, सुपौल उपस्थापन के लिए भेजा जा रहा है।कार्रवाई के दौरान कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं