Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

रोटरी क्लब द्वारा बच्चों को मिली पुस्तकें और अलमारी, शिक्षा को मिलेगा नया संबल



सुपौल। शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए रोटरी क्लब सुपौल ने अपने “प्रोजेक्ट लाइब्रेरी” अभियान के तहत विद्यालयों को पुस्तकें एवं अलमारी प्रदान की। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करना और बच्चों को पठन-पाठन के प्रति प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के तहत चैतमणि मध्य विद्यालय, सुखपुर के लिए प्रायोजक रोटेरियन डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह तथा अभ्यास मध्य विद्यालय, बरुआरी के लिए प्रायोजक एवं रोटरी क्लब सुपौल के अध्यक्ष रोटेरियन राघवेंद्र झा उपस्थित रहे। इस दौरान अभ्यास मध्य विद्यालय, बरुआरी के शिक्षकों ने नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा को पाग एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मौके पर रोटेरियन डॉ. राजाराम गुप्ता ने कहा कि विद्यालयों में पुस्तकें और अलमारी का समुचित प्रबंधन ज्ञान और अनुशासन दोनों को बढ़ावा देता है। उन्होंने बताया कि एक सुव्यवस्थित पुस्तकालय बच्चों को न केवल पढ़ाई के लिए प्रेरित करता है, बल्कि उनमें ज्ञान के संरक्षण और अनुशासन की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने अभ्यास मध्य विद्यालय, बरुआरी के पुस्तकालय की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों की सराहना भी की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरियन रवि जैन, उदय कुमार कर्ण एवं अमित आनंद का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अजय सिंह, विवेकानंद झा, सुमन कुमार झा, नेहा कुमारी, विपिन कुमार झा, कुलसुम बानो, मो. अफरोज आलम, आशुतोष ठाकुर, आनंद कुमार, अविनाश कुमार, सत्येंद्र कुमार, विभाष कुमार सिंह एवं शंभू सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस पहल से निश्चित रूप से विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन संसाधन मिलेंगे और शिक्षा के स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं