Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : 18 चक्का बालू लदा ट्रक पलटा, चालक घायल, मौके से फरार




सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र के फिंगलास पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 4 स्थित बेरदह गांव में शनिवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिमराही बाजार से बेरदह की ओर जा रहा बालू लदा 18 चक्का ट्रक (बीआर 06GH 6609) नरहा-बेरदह सड़क पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं, हालांकि घटना के बाद चालक और अन्य लोग मौके से फरार हो गए।

दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक मालिक और चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं