Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सिमराही में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विरोध प्रदर्शन




सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही में गुरुवार संध्या भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 के पारित नहीं होने को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

आक्रोश मार्च की शुरुआत भगवती स्थान मंदिर से हुई, जो एनएच-27 स्थित गुलाब दास ठाकुरबाड़ी दुर्गा मंदिर तक पहुंचा। इस दौरान “नारी सम्मान का अपमान नहीं सहेंगे” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रदर्शन के क्रम में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन भी किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष विनिता देवी ने की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकार और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है और इसे पारित नहीं करना महिलाओं के साथ अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

जिला मंत्री स्मृति कुमारी ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होता, लेकिन इसे रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से जल्द इस पर निर्णय लेने की मांग की।

जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी लोकतंत्र के लिए खतरा है। अब महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुकी हैं और हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं।

इस मौके पर सीमा कुशवाहा, स्मृति कुमारी, गायत्री देवी, बैधनाथ भगत, प्रशांत वर्मा, स्नेहलता देवी, प्रमोद साह, वीणा देवी, ममता देवी, फुल कुमारी, रूबी देवी, उषा देवी, मधु कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं