Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला जनता दरबार में डीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं, 20 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश


सुपौल। समाहरणालय परिसर में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में सावन कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के लाभ, विकास कार्यों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौके पर सच्चिदानंद सुमन, गयानंद यादव, अनित कुमार, विकास कुमार कर्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े।

कोई टिप्पणी नहीं