सुपौल। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को सुपौल स्थित EVM/VVPAT वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी सावन कुमार ने सुबह 10:30 बजे वेयर हाउस पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक माह वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण तथा प्रत्येक तीन माह पर वेयर हाउस खोलकर आंतरिक निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में मई 2026 माह का नियमित बाह्य निरीक्षण संपन्न कराया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलांतर्गत सभी राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा प्रभारी पदाधिकारी, ईवीएम वेयर हाउस-सह-अवर निर्वाचन पदाधिकारी भी मौजूद थे।
निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सील एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं