Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिला जनता दरबार में 22 मामलों की हुई सुनवाई, त्वरित कार्रवाई का निर्देश




सुपौल। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी सारा अशरफ ने आमजनों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, राजस्व, विकास योजनाओं तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता अंजु कुमारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन की ओर से जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रतिबद्धता दोहराई गई।

कोई टिप्पणी नहीं