Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद एनएच 327ई जाम, दो घंटे बाधित रहा यातायात

 


सुपौल। त्रिवेणीगंज-पिपरा मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के पथरागोरधेय पंचायत अंतर्गत जागुर वार्ड संख्या 12 निवासी 19 वर्षीय गजेन कुमार की शुक्रवार की संध्या गम्हरपुर गांव वार्ड 2 में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की ठोकर से मौत हो गई थी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने मुआवजा तथा दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 327ई को जाम कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि एनएच 327ई पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जाम के कारण छोटे-बड़े वाहन सड़क पर फंसे रहे और लोगों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही प्रियंका सिंह, राकेश कुमार एवं नंदकिशोर नंदन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं