Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : राहगीरों की सतर्कता से बची महिला की जान, घरेलू विवाद से परेशान होकर नदी में कूदी



सुपौल। घरेलू विवाद से परेशान एक महिला ने शुक्रवार को अपने दो बच्चों के साथ बघला नदी में डूबकर जान देने की कोशिश की। हालांकि राहगीरों एवं आसपास मौजूद महिलाओं की सतर्कता से समय रहते महिला को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद त्रिवेणीगंज क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 निवासी जमारून खातून अपने दो बच्चों सात वर्षीय असीमा खातून एवं चार वर्षीय मोहम्मद सद्दाम के साथ घर से करीब दो किलोमीटर दूर बघला नदी पहुंची और नदी में उतर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों एवं आसपास मौजूद महिलाओं की नजर महिला पर पड़ी। लोगों ने तत्काल दौड़कर महिला को नदी से बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला नदी में डूब रही थी, जबकि उसके दोनों बच्चे नदी किनारे जोर-जोर से रो रहे थे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बचाया। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि कुछ मिनट की भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर अक्सर घर में गाली-गलौज करते थे। शुक्रवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान कहासुनी होने पर उसने घर छोड़ने की बात कही। महिला के अनुसार उसके ससुर ने अपमानित करते हुए घर से जाने को कहा। उसने अपने पति से भी शिकायत की, लेकिन सहयोग नहीं मिला।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा दोनों बच्चों को अपने साथ थाना ले गई। राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं