Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : करजाईन में सहयोग शिविर आयोजित, लाभुकों को मिला राशन कार्ड एवं आवास योजना की राशि



राघोपुर। प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, करजाईन में मंगलवार को आयोजित “सहयोग शिविर” में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

सहयोग शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने राशन कार्ड, आवास योजना, राजस्व एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन किया गया।

मौके पर मौजूद विकास कुमार कर्ण ने समस्याओं के त्वरित समाधान करते हुए कोमल कुमारी एवं अर्जुन शर्मा को नया राशन कार्ड वितरित किया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो लाभुकों को तृतीय किश्त की राशि का भुगतान भी किया गया।

शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा भरोसा दिलाया कि लंबित मामलों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं