Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत TAS-1 जांच कार्यक्रम का शुभारंभ


सुपौल। ईयू सदर अर्बन अंतर्गत एमएस बलवा पुनर्वास स्कूल में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत TAS-1 जांच कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन, सुपौल द्वारा किया गया। इस अभियान का उद्देश्य 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन करना एवं TAS-1 गतिविधि का सफल संचालन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने उपस्थित अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया कि जांच कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ किया जाए, ताकि सही एवं विश्वसनीय डेटा प्राप्त हो सके। उन्होंने विद्यालय परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से ही फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

इस अवसर पर डीपीएम, वीडीसीओ, वीबीडीसी, विद्यालय के एचएम, वीबीडीएस टीम, पिरामल टीम तथा डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान TAS-1 गतिविधि की तैयारियों, बच्चों के सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया एवं समुदाय में जागरूकता बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जांच प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया गया। वहीं उपस्थित अधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आपसी समन्वय और सहयोग पर बल दिया।

कोई टिप्पणी नहीं