Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : परसामाधो में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं



सुपौल। किशनपुर प्रखंड अंतर्गत परसामाधो स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन अधिकारियों को सौंपे। शिविर के दौरान लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, प्रमाण पत्र, पेंशन एवं अन्य विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन समर्पित किए। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू की।

मौके पर मौजूद सच्चिदानंद सुमन ने कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन करते हुए जमाबंदी में सुधार कराया तथा संबंधित आवेदकों को पंजी की प्रति उपलब्ध कराई। अधिकारियों द्वारा लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

सहयोग शिविर में अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो पाया है, उनका भी जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं