Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : नगर पंचायत बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर मंथन, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि




निर्मली। सुपौल जिले के निर्मली नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को मुख्य पार्षद दुलारी देवी की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड बैठक आयोजित की गई। नगर पंचायत सभागार में आयोजित इस बैठक में उप मुख्य पार्षद समेत सभी वार्ड पार्षदों ने भाग लिया और अपने-अपने वार्डों से संबंधित विकास योजनाओं एवं समस्याओं को सदन के समक्ष रखा।

बैठक की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई। इस दौरान कृष्ण भूषण कुमार तथा राजकुमार उर्फ गुड्डू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दोनों का 28 अप्रैल 2026 को नगर परिषद सभागार में हुए गोलीकांड में निधन हो गया था। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद बैठक की औपचारिक कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के सभी 12 वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। वार्ड पार्षदों ने सड़क, नाला निर्माण, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कई पार्षदों ने अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा नई योजनाओं को स्वीकृति देने की मांग भी की।

मुख्य पार्षद दुलारी देवी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए नगर पंचायत लगातार प्रयासरत है और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए। जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं