Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : बिजली करंट की चपेट में आया 9 वर्षीय बच्चा, हालत स्थिर



सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मयूरवा वार्ड नंबर-2 में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली करंट की चपेट में आने से एक 9 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. बी.एन. पासवान ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार बच्चा फिलहाल खतरे से बाहर है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, मयूरवा वार्ड नंबर-2 निवासी प्रदीप यादव का 9 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार रविवार दोपहर करीब एक बजे अपने साथियों के साथ सड़क किनारे एक पेड़ से जलेबी (फल) तोड़ रहा था। इसी दौरान वह जिस बांस के सहारे फल तोड़ रहा था, वह पास से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया।

बांस के तार से संपर्क में आते ही सौरव बिजली करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही जख्मी होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई।

समय रहते अस्पताल पहुंचाने के कारण बच्चे की जान बच गई। इस घटना के बाद इलाके में बिजली तारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता देखी जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं