Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : बकरीद को लेकर किशनपुर पुलिस अलर्ट, निकाला फ्लैग मार्च

 


सुपौल। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और चाक-चौबंद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को किशनपुर पुलिस द्वारा किशनपुर बाजार समेत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भाईचारा, अमन-शांति और संयम के साथ पर्व मनाने तथा दुआ करने की अपील की। थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुल 11 ईदगाह हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी ईदगाहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान तीन वाहन गश्ती दल लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे और हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी प्रशासन की विशेष नजर बनी हुई है।

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

कोई टिप्पणी नहीं