Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

शोक सभा आयोजित कर हरे कृष्ण लाल दास को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


सुपौल। जिला मुख्यालय अंतर्गत वार्ड नंबर 1 स्थित दिवंगत हरे कृष्ण लाल दास के आवास पर रविवार को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस की ओर से एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान परिजनों और शुभचिंतकों ने गहरे दुख और भावुक माहौल में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने प्रिय स्वजन को याद करते हुए कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

परिजनों ने बताया कि 79 वर्ष की आयु में 27 अप्रैल 2026 को उनका निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं समाज में शोक की लहर है।

शोक सभा को संबोधित करते हुए ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष एवं अपर लोक अभियोजक रुद्र प्रताप लाल ने कहा कि स्वर्गीय हरे कृष्ण लाल दास एक योग्य मैकेनिकल इंजीनियर थे। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग में संवेदक के रूप में कार्य करते हुए समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता भी थे और जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा आगे रहते थे।

उन्होंने कहा कि उनके सादगीपूर्ण स्वभाव, सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा। उनकी कमी समाज को लंबे समय तक खलेगी। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं सहकर्मियों ने स्वर्गीय हरे कृष्ण लाल दास को श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में उनके पुत्र विजय प्रकाश, पुत्री कुमारी सुषमा, भाई बोध कृष्ण लाल दास, दामाद प्रशांत कुमार मल्लिक सहित ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव लाल दास, सचिव राकेश कुमार, युवा अध्यक्ष शशांक राज, सुजीत पाठक, मंजू दास, अमर कुमार मल्लिक, आनंद कुमार मल्लिक, शीतेंद्र लाल दास, रेखा कुमारी, अंजना मल्लिक, ऋतु देवी, युगेश्वर पासवान समेत अन्य परिजन एवं शुभचिंतक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं