सुपौल। राघोपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में गुरुवार को ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमिटी (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एलडीएम वीरेन्द्र सिन्हा ने की। इस दौरान बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बैंकों के कार्यों की समीक्षा करते हुए ऋण वितरण एवं ऋण वसूली की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राघोपुर प्रखंड का कुल सीडी रेशियो 82 प्रतिशत है, जिसे संतोषजनक माना गया।
हालांकि कुछ बैंकों का प्रदर्शन औसत से कम पाया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि सेन्ट्रल बैंक का सीडी रेशियो 65 प्रतिशत, पंजाब नेशनल बैंक का 71 प्रतिशत तथा बैंक ऑफ इंडिया का 57 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस पर संबंधित बैंक अधिकारियों को अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए सीडी रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
बैठक को संबोधित करते हुए एलडीएम वीरेन्द्र सिन्हा ने सभी बैंक प्रतिनिधियों से ऋण वसूली कार्य में तेजी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर ऋण भुगतान होने से बैंकिंग व्यवस्था मजबूत होती है तथा जरूरतमंद लोगों को आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं