Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : प्रखंड कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, जनगणना कार्य में तेजी लाने के दिये निर्देश




सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार ने बुधवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, प्रतापगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-जनगणना अधिकारी के साथ जनगणना 2027 के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा के क्रम में प्रखंड में कार्यरत 195 प्रगणकों एवं 33 पर्यवेक्षकों के कार्यों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रगणक प्रतिदिन कम से कम 20 डाटा SYNS करना सुनिश्चित करें।

इसके अलावा, जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पंचायत योजनाएं, आवास योजना, आपूर्ति व्यवस्था, शिक्षा एवं आईसीडीएस से जुड़े कार्यों में प्रगति लाने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवनों के शीघ्र निर्माण, अंचल कार्यों में तेजी, अतिक्रमण हटाने तथा सभी विभागों में शिथिलता समाप्त कर आम जनता के कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि शिक्षा, आईसीडीएस एवं अन्य विकासात्मक कार्यों का नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही पंचायत सहयोग शिविरों के सुचारू संचालन और विभागीय निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मियों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई और कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं